युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 18 -- पीलीभीत। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 15 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मोहल्ला बेनीचौधरी निवासी बाबू पुत्र मोहम्मद मियां उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- Hapur News: युवती से युवक ने की छेड़छाड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.