गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साउथ सिटी-1 इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना सेक्टर-51 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से नई दिल्ली की रहने वाली पीड़िता ने महिला थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। शादी का झांसा देकर आरोपी बीते साल दो जुलाई 2025 से लेकर इस साल 13 मार्च 2026 तक गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपनी बात से मुकर गया। इसके बाद जब पीड़िता ने विरोध जताया, तो उसने पीड़िता के साथ जमकर गाली-गलौच की और किसी को भी इस बारे में बताने य...