समस्तीपुर, जनवरी 4 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की से जबरदस्ती करने के आरोप में दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लड़की के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुये कहा है कि शनिवार की रात हमलोग खाना खाकर घर में सोने चले गए। रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे मेरी नाबालिक बेटी चिल्लाई, जिसकी आवाज सुनकर हमलोग गए तो देखा की दो लड़का एक गांव के कुशेश्वर राय का पुत्र कमल कुमार और दूसरा गढ़सीसाई गांव के लक्ष्मी साह का पुत्र रूपेश कुमार था। दोनों को पकड़कर सरपंच और गांव वाले को बताने पर सरपंच ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि छेड़खानी का मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...