लखनऊ, जून 3 -- माल,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह शौच के लिए निकली युवती के साथ पड़ोसी युवक ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परेशान पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि घर के सामने रहने वाला सर्वेश पहले से ही उनकी बेटी पर गलत नियत रखता है और अकसर अभद्र टिप्पणियां करता रहता है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे युवती घर से बाहर निकली थी। बाग में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी सर्वेश ने युवती का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती के जोर से शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला。 यह भी पढ़ें- अश्लील हरकत करने का आरोप मुकदमा...