गंगापार, अगस्त 4 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मेजा पुलिस को बताया वह एक जुलाई को सुबह 11 बजे घर से सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी कि पहले से घात लगाए युवक ने उसे रोक अपने घर के एक कमरे में जबरन खींच ले गया। वहां वह अश्लील हरकत करने लगा।बेटी किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी तो घर पहुंच आपबीती बताई। पिता संग पहुंची युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...