अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की एक युवती स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही युवक सुधीर कुमार रास्ते में आते-जाते समय उसके साथ अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करता था। डर के कारण उसने यह बात पहले किसी को नहीं बताई, लेकिन जब मामला बढ़ गया तो उसने आपबीती मां को बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के परिवार से शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के शिवपूजन, संगम, सुधीर और शिवपूजन की पत्नी ने एकजुट होकर पीड़िता के माता-पिता पर हमला करने की कोशिश की। पीड़िता के परिजन किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि मामला प्रे...