लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- शहर के एक मोहल्ले की 25 वर्षीय युवती ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने बताया कि वह अपनी बीमार मां और दो बहनों के साथ रहती है, जबकि उसके पिता गांव में रहते हैं। घटना वाले दिन वह लखीमपुर आए हुए थे। आरोप है कि बुधवार की शाम पड़ोस में रहने वाले पप्पू और दीपू मौका पाकर उसके घर में घुस आए और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे। तभी उसके पिता और जीजा आ गए। विरोध किए जाने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर आरोपियों ने अपने भतीजे राजकुमार उर्फ सन्नी के साथ मिलकर उसके के पिता और जीजा को भी पीट दिया। घटना के दौरान पीड़ित युवती ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने...