हाथरस, जून 12 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने परिवार के सदस्यों से मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि बुधवार की शाम वह अपनी मां के साथ घर में काम कर रही थी। पड़ोस का युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने परिवार के सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी का भाई भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर युवती का भाई भी मौके पर आ गया। आरोपियों ने परिवार की महिलाओं व युवती के भाई से जमकर मारपीट की। आरोपियों ने लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से उन्हें पीटा। ...