हापुड़, जून 4 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती के साथ अशोभनीय हरकत और छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने अपने साथियों को बुलाकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर पर पथराव कर कार में तोड़फोड़ की तथा परिवार को जान से मारने और युवती को उठा ले जाने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई विवाद को लेकर आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 31 मई की रात करीब नौ बजे उसके दो पुत्र घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठे हुए थे। वहीं, पुत्री दरवाजे पर खड़ी थी। इस...