बागपत, मई 2 -- खेकड़ा। सांकरौद गांव में बारात की चढत के दौरान छेडछाड करने वाले बारातियों को युवती के परिजनों ने पकडकर जमकर धुना। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर समझौता करा दिया। दूसरी घटना में महरमपुर गांव में बारात में गाना बजाने को लेकर मारपीट में एक बाराती घायल हो गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सांकरौद गांव में बीती रात एक बारात में विवाद हो गया। आरोप है कि चढत के दौरान कुछ बारातियों ने गांव की युवती के साथ छेडछाड कर दी। युवती के शोर मचाने पर उसके परिजन आ गए और उन्होने आरोपी बारातियों को पकड लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद को लेकर बारात में सगे भाइयों का सिर फोड़ा ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में दोनो पक्षों में मामला पुलिस तक ना पहुंचाने का समझौता हो गया। दूसरी घटना में महरमपुर गां...