बदायूं, अप्रैल 14 -- क्षेत्र के नरैनी चौराहे पर बस में सफर कर रही एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिसौली क्षेत्र की निवासी एक युवती 11 अप्रैल को अपने परिजनों के साथ घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में बस में सवार नरैनी निवासी एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आकाश निवासी नरैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर मुकदमा न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...