मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती रास्ते से गुजर रही थी आरोप है तभी गांव के ही एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन खींचतान करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय युवक ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.