आगरा, जून 27 -- सिकंदरा के रुनकता में युवती को लगातार परेशान करने और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आरोपित अनुज उर्फ विशू उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। आरोपित मोबाइल पर आपत्तिजनक और अशोभनीय संदेश भेजकर मानिसक उत्पीड़न कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने साक्ष्य के तौर पर मैसेज के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए हैं। यह भी पढ़ें- शादी से इनकार पर युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर वायरल करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...