मेरठ, मई 25 -- शानि कुंज कॉलोनी में एक युवती से दूसरे वर्ग के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपी को पकड़कर लिया पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शानि कुंज कॉलोनी की रहने वाली युवती रविवार शाम किसी काम से जा रही थी। आरोप है कि लाला गांव का रहने वाला दूसरे वर्ग का युवक वहां पहुंचा और छेड़छाड़ कर दी। बताया जा रहा है कि युवक पहले से ही छेड़छाड़ करता आ रहा था। युवती ने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना परिजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ पर युवती का हंगामा, परिजनों ने आरोपी को पीटा उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।...