लखीमपुरखीरी, मई 31 -- गोला गोकर्णनाथ। सोशल मीडिया पर मैलानी थाना क्षेत्र की एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस और कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही है। वीडियो में युवती रोते हुए दावा कर रही है कि वह गांव में एक दुकान पर मौजूद थी, तभी तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की। युवती का यह भी आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उसका कहना है कि एक उपनिरीक्षक ने उसके साथ मारपीट की और कुछ सादे कागजों पर जबरन अंगूठा लगवा लिया गया। यह भी पढ़ें- नेपाली युवती से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल इस घटना के वायरल वीडियो के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौ...