पीलीभीत, जून 15 -- पीलीभीत। थाना सुनगढी क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी युवती ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि सात जून को रात 11 बजे अरविंद कुमार पुत्र इंद्रजीत ने सडक पर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। किसी तरह वह अपने घर आ गई। इसपर आरोपी उसके घर में घुस आया, आरोपी ने घर का दरवाजा तोडकर उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...