बुलंदशहर, मार्च 2 -- नगर क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा में दबंग युवकों ने शराब के नशे में दुकान पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भविष्य में युवती को उठाकर ले जाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव मऊखेड़ा निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की घर में ही परचून की दुकान है। 27 फरवरी की सुबह दुकान पर उसकी पुत्री बैठी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले का ही आरोपी मुजाहिद एवं उसका साथी शराब के नशे में वहां पहुंचे और पुत्री से अश्लील इशारे करने लगे। पुत्री के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के अनुसार पुत्री के शोर मचाने पर वह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.