पीलीभीत, जून 28 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सहगमा नगरिया में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 जून की शाम करीब छह बजे वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी नाजिम पुत्र जुम्मा वहां पहुंचा और गलत नीयत से उसे पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गला दबाकर थप्पड़ों से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार मारपीट में उसके होंठ पर चोट आई है। आरोपी जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ में दर्ज कराई रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...