मुजफ्फरपुर, जून 14 -- औराई। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी के विरोध पर चाचा को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवती के चाचा को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि युवती से गांव का ही एक युवक छेड़खानी कर रहा था। युवक को समझाने गए युवती के चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...