रांची, जनवरी 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के हटिया हवाई नगर की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि अर्जुन राम नामक बदमाश उसके साथ छेड़खानी करता है। उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। इस संबंध में युवती ने जगन्नाथपुर थाना में अर्जुन राम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। युवती का आरोप है कि अर्जुन से उसकी पहले दोस्ती थी। लेकिन, बाद में वह उससे बातचीत करना बंद कर दी। इसके बाद आरोपी उसे बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। अश्लील मैसेज भेजता है। रास्ते में रोककर उसे गलत बात भी करता। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। 27 जनवरी को भी आरोपी ने उसके साथ इसी तरह की हरकत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.