युवती से छेड़खानी करने पर ग्रामीणों ने की पिटाई
धनबाद, जून 25 -- राजगंज बाजार में बुधवार रात करीब नौ बजे छेड़खानी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने दो युवकों की जमकर फजीहत कर दी। दोनों युवक बाजार आई कुछ लड़कियों के साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें पकड़कर सबक सिखाया। ग्रामीणों ने पिटाई कर दोनों को कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना राजगंज थाना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसी बीच एक युवक का मोबाइल गिर गया था, जिसे पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.