रांची, अप्रैल 7 -- रांची। हटिया सिंह मोड़ निवासी नेहा अग्रवाल ने अभिषेक सिन्हा नामक युवक पर 2.12 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। नेहा ने अभिषेक के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नेहा का आरोप है कि वह एक रियल इस्टेट में काम करती थी। ढाई माह काम करने के बाद उन्हें अभिषेक द्वारा वेतन नहीं दिया गया। उन्हें विश्वास में लेकर उनसे 1.54 लाख रुपए कर्ज ले लिया। यह कर्ज 2025 में लिया था। लेकिन, अब तक न तो बकाया वेतन दिया और न ही कर्ज के रूप में लिया हुआ पैसा ही वापस किया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी केस उठाने की लगातार धमकी भी दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...