युवती से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती, बनाई अश्लील फोटो
भदोही, मई 17 -- भदोही, संवाददाता।शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती की अश्लील फोटो बनाकर सगे भाईयों ने ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं, 50 हजार रुपया लेने के बाद उसकी शादी तोड़वाने के लिए ससुराल भी पहुंच गए। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में पिता ने कहा कि 26 साल की बेटी ने इंस्ट्राग्राम पर अपनी फोटो अपलोड की थी। साइबर कैफे चलाने वाले आरोपितों ने पहले दोस्ती की और उसके बाद फोटो को अश्लील बनाकर बेटी को ब्लैकमेल किया। अश्लील फोटो को वायरल करने के नाम पर उसे डरा धमका कर ज्ञानपुर बुलाया और वहां पर 50 हजार रुपये लिए। उसके बाद फोटो डीलिट करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया। शादी हो जाने के बाद उक्त फोटो को ससुराल ले जाकर उनको दिखाया। आरोपितों ने इसके पूर्व कई लड़कियों के साथ इस तरह का कृत्य किया है।शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.