युवती से अभद्रता, विरोध पर परिवार को पीटा
गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थाना क्षेत्र के नायफल गांव में एक युवती से अभद्रता का विरोध करना उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने युवती, उसके पिता और भाई पर लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव में रहने वाले व्यक्ति के मुताबिक 25 मार्च को उनकी 19 वर्षीय बेटी घर में ही चल रही परचून की दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। युवती ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विरोध से नाराज होकर आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और तमंचे की बट से वार कर उन्हें, उनकी बेटी और बेटे को लहूलुहान कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.