लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ,संवाददाता। टेलीग्राम पर जोड़कर साइबर जालसाजों ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर युवती समेत दो से 13.82 लाख रुपये ऐंठ लिए।चौक निवासी शिवानी जायसवाल ने बताया कि बीती 21 अप्रैल को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा गया। संपर्क करने पर जालसाज ने गूगल मैप पर रेस्टोरेंट रिव्यू का काम बताया गया। शुरुआत में 20 बार रिव्यू का टॉस्क देकर दो सौ रुपये दिए गए। उसके बाद 22 अप्रैल को नए टॉस्क बताकर क्यूआर के माध्यम से रुपये लिए। फिर अकाउंट फ्रीज, ट्रेडिंग एरर का झांसा देकर कई बार में 10.88 लाख रुपये जमा करा लिए। शक होने पर पीड़िता ने पड़ताल की तो ठगी का पता चला। वहीं, अलीगंज के सेक्टर-के निवासी गोपाल राज ने बताया कि टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया गया। उसके बाद जालस...