युवती समेत दो लोगों की मौत
नोएडा, मई 15 -- नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर युवती समेत दो की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिला अस्पताल के गेट पर गुरुवार रात को युवती बेहोशी की हालत में मिली। अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके अलावा सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के एफ ब्लॉक में सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। अस्पताल में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई गई है ताकि शवों की शिनाख्त हो सके। यह भी पढ़ें- युवती समेत दो लोगों की मौत यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में युवक मृत मिला, लीवर की गंभीर बीमारी से था पीड़ित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.