बांदा, जून 27 -- बांदा। अलग अलग थाना क्षेत्रो में एक युवती समेत दो लोगो ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरूअन डेरा निवासी 20वर्षीय रीना पत्नी मिथुन ने शनिवार की दोपहर घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो मौके पर पहुंचे परिजनो ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव निवासी 43वर्षीय राजाराम पुत्र रामकिशुन ने घरेलू कलह से तंग आकर कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा लिया। जब वह काफी देर बाद कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। फंदा काट ...