युवती समेत दो ने खाया जहर, भर्ती
बांदा, अगस्त 30 -- बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू नाराजगी के चलते दो लोगों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरवां थाना क्षेत्र के गांव पथरहा निवासी उमाशंकर ने बताया कि उसके 17 वर्षीय भाई अजय ने शनिवार की रात घर में आपसी कहासुनी के चलते जहर खा लिया। इसी तरह से शहर के कंचन पुरवा निवासी 21 वर्षीय पूजा ने जहर खा लिया। दोनों के परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.