अमरोहा, अप्रैल 21 -- गजरौला। युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की, वीडियो भी बनाया। युवती ने अपनी मौसी पर उसके साथ घटना को अंजाम दिलवाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों व युवती की मौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती बीती 18 अप्रैल की रात घर लौट रही थी। मोहल्ले के बाहर सड़क पर पहले से ही खड़े दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती को रोक लिया तथा अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की तथा मारपीट करने के साथ ही उसका वीडियो बना लिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। तभी वहां पर युवती की मौसी व बच्चे भी पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने भी युवती के साथ मारपीट की। शोर होने पर मोहल्ले वाले जमा हुए तो आरोपी मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.