पीलीभीत, मार्च 8 -- थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि सात मार्च को सुबह करीब तीन बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री को न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलहरवाड़ी निवासी सुमित उर्फ सचिन बहलाफुसलाकर घर से ले गया। आरोपी का तीन अज्ञात लोगों ने भी सहयोग किया है। जानकारी होने पर उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बराममदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...