उरई, अप्रैल 3 -- कालपी। नगर के एक मोहल्ला से युवती लापता हो गई। पिता ने दो युवकों पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया। 1 मार्च को नगर के मोहल्ले से युवती उस समय लापता हो गई थी जब वह घर पर अकेली थी और परिजन बाहर थे। युवती के पिता ने गुरुवार को शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुहल्लें के लवकुश व उसके साथी के खिलाफ युवती को बहलाकर ले जाने का केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार युवती बालिग है और वह प्रेम प्रसंग के चलते घर से गई है फिलहाल उसको खोजने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...