गंगापार, अप्रैल 2 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र की एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवाबगंज क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कुछ दिनों से घर पर नहीं है। परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि परिचित व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर युवती को कहीं ले जाया गया है। परिवार के लोग अपने स्तर पर काफी तलाश कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...