देवघर, मार्च 24 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि बीते रविवार की सुबह उनकी पुत्री को अंतिम बार राजाडीह मोड़ के पास देखा गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी ली, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंततः थक-हार कर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...