सीतापुर, मई 11 -- मछरेहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री खेत गई थी, जहां से कमलापुर क्षेत्र के बन्नीपुरवा निवासी सुधीर बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि इस साजिश में सुधीर के भाई सुनील, बहन सोनी और बहनोई संदीप ने भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...