अयोध्या, मार्च 31 -- भदरसा, संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती लापता हो गई। आरोप है कि आशंका पर उसकी मां दूसरे गांव के एक युवक के घर पूछताछ करने गई तो युवक के भाई और पिता हमलावर हो गए। युवती के मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के मां का कहना है कि उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसको कोई बहलाफुसलाकर भगा ले गया। आशंका के आधार पर वह दूसरे गांव के अमन के घर पूछताछ करने गई तो अमन,उसके भाई अमर और पिता कैलाश हमलावर हो गए और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लापता युवती का पता लगाया जा रहा है।-------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...