गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 21 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर को बाजार किसी काम से गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने नितिन त्यागी के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। चंद्रशेखर त्यागी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...