युवती मौत प्रकरण में आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
बुलंदशहर, जून 15 -- कोतवाली क्षेत्र की एसडीएम कॉलोनी स्थित एक होटल में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पवन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि गत 10 जून को गौतमबुद्धनगर जनपद के जारचा थाना क्षेत्र के गांव सैंथली निवासी सुरभि घर से कॉलेज में पेपर देने की बात कहकर निकली थी। देर शाम सिकंदराबाद के एक होटल के कमरे में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। युवक पवन को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पिता सुभाष चंद ने गांव छायंसा निवासी पवन पर पुत्री को बहला-फुसलाकर होटल ले जाकर जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.