मऊ, जनवरी 31 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के कारीसाथ मोड़ से युवती को भगाने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, कोतवाली के उपनिरीक्षक महबूब अली हमराहियों के साथ शुक्रवार की रात दस बजे नदवासराय क्षेत्र के बलुआ पोखरा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की विगत वर्ष 2025 में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित इनामी अपराधी चंद्रिका चौहान निवासी सोहिलपुर थाना घोसी कारीसाथ मोड़ पर कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची कोतव...