बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- बजरंगदल के कार्यकर्ता बुधवार को एकत्रित होकर कोतवाली खुर्जा नगर पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती विगत 11 अप्रैल को घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी, लेकिन उसके घर लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। जिसके बाद भी युवती का पता नहीं चल सका। जिस पर अगले दिन उन्होंने थाने पर गुमशुदगी लिखा दी। तलाश करने के दौरान उन्हें पता चला कि गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती को लेकर चला गया। पीड़ित परिवार ने युवती को जल्द बरामद करने की मांग की। साथ ही कोतवाली में आरोपी आजिम सहित छह पर मुकदमा दर्ज कराया। बजरंगदल के जिला संयोजक प्रशांत चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। चार दिन का समय बीत चुका है। जिसके बाद भी युवती को बरामद नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.