गुड़गांव, मई 16 -- गुरुग्राम। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़की की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय पुरुषों को जाल में फंसाने और उनसे मोटी रकम ठगने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में नोएडा से नाइजीरियाई मूल के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे, जिसके बाद मामले में फॉरेनर एक्ट और पासपोर्ट एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। 25 अप्रैल 2025 को गुरुग्राम के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- लड़की बन भारतीयों को चूना लगाने वाले तीन विदेशी गिरफ्तार, एक के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी ...