बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के एक मोहल्ला निवासी पिता ने थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी शुक्रवार को शाम पांच बजे घर में अकेली थी। घर वाले बाजार गए थे। शाम छह बजे उसकी बेटी घर से गायब हो गई। उसका हर जगह पता किया,पर कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि उसकी बेटी को टोला सिमौनी निवासी विकास पुत्र रजावल शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। बेटी के साथकभी भी अनहोनी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...