देहरादून, फरवरी 9 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बसंत विहार थाना क्षेत्र में राह चलते महिला के हाथ पर आरी से हमला कर मोबाइल लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि महिला के हाथ पर आरी से हमला नहीं हुआ था। आरोपी के हाथ में लिए गए धातु से बने इंच टेप की खरोंच लगी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी और हाल जनकपुरी नयागांव में रहने वाली सुमन कुमारी के साथ घटना हुई। बीते छह फरवरी की शाम जब वह शांतिकुंज बसंत विहार जा रही थीं तभी स्कूटर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। आरोप लगाया कि उनके हाथ पर आरी से वार किया और मोबाइल छीनकर भाग गए। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी फैजल निवासी प्रिंस चौक को शास्त्रीनगर खाला के पास से दबोच लिया। पूछताछ में फैजल ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.