मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर। पुलिस कार्यालय पर पहुंचे दम्पति ने एक युवती पर साढे चार लाख रुपए की उगाही करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती पांच लाख की डिमांड ओर कर रही है। पैसे न देने पर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म के झुठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही है। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दम्पति मंगलवार को पुलिस कार्यालय पर पहुंचा। युवक का आरोप लगाया कि कुछ माह के भीतर क्षेत्र की एक युवती ने उससे साढे चार लाख की उगाही कर ली। अब युवती उससे पांच लाख रुपए की डिमांड कर रही है। पैसे न देने पर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म के झुठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। धमकी मिलने से वह मानसिक रुप से परेशान है। आरोप लगाया कि युवती पहले ही इसी तरह कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुकी है। ...