रुडकी, जून 18 -- रुड़की, संवाददाता। लावारिस कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को घर कुछ सामान लाने के लिए दुकान पर जा रही एक युवती पर अचानक ही लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। युवती पांव में काटकर कुत्ते ने गहरा घाव कर दिया है। युवती के चिल्लाने पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने कुत्ते को वहां से खदेड़ दिया। सिविल अस्पताल रुड़की में युवती का उपचार कराया गया है। इसके अलावा डॉग बाइट के 52 और मामले अस्पताल में आए हैं। जिसमें पहली, दूसरी और तीसरी डोज लगवाने आए मरीज भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...