अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शातिर युवक एक युवती पर शादी का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मिस कॉल से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। अब युवती की शादी हो चुकी है। पति के फोन पर कॉल करके तरह-तरह की धमकियां दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसके फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। बीते सात फरवरी को युवती की शादी हो गई। अब आरोपी युवक कॉल कर शादी का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता है। पति के फोन पर कॉल कर तलाक देने की धमकी दे डाली। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.