युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास
फतेहपुर, जुलाई 16 -- फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के समदाबाद (कुबहटी) गांव में एक युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किए किया गया। गांव निवासी फातिमा बेगम ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह वह घर से कचहरी जा रही थी। रास्ते में करीब सौ मीटर दूर मोड़ पर पहले से मौजूद अंसार अहमद ने उसे रोककर गाली-गलौज की और बोतल में रखा पेट्रोल उसके ऊपर डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने माचिस जलाकर उसकी ओर फेंकी, लेकिन वह समय रहते हट गई, जिससे उसकी जान बच गई। शोर सुनकर उसका भाई नौशाद और पिता मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.