रामपुर, अगस्त 20 -- स्वार। क्षेत्र के ग्राम इमरताराय में युवती के साथ गाली-गलौज और धारदार हथियार से हमला करने में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नजीबाबाद (बिजनौर) के ग्राम मथुरापुर मोड़ निवासी रमनदीप सिंह पुत्र गुरमुख सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे उसकी बहन लखविंदर कौर पत्नी हरदीप सिंह के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में लखविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम इमरताराय निवासी बब्बा सिंह, हरदीप सिंह पुत्रगण जीत सिंह तथा उधमसिंह नगर (काशीपुर) के ग्राम चतरपुर निवासी सतपाल कौर पत्नी करतार सिंह और करता...