बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही युवती पर बीते गुरुवार की भोर में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि थाना वाल्टरगंज, स्वॉट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वांछित आरोपी सलीम निवासी ग्राम जाहिदपुर सिकमपुर थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद को रविवार दोपहर मनौरी पुल के उत्तरी छोर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सलीम राजगीर का काम करता है। पूर्व में उसने पीड़िता के गांव में भी रहकर एक घर पर काम किया था। करीब पांच-छह वर्ष से वह इसी थानाक्षेत्र में मिस्त्री का काम करता है। आरोप है कि सलीम कुछ महीनों से युवती के पीछे पड़ा था। वह उस पर शादी करने के लिए भी दबाव बनाने लगा था। इधर युवती की शादी उसके घरवाले कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.