चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा, संवाददाता। शिल्पी मोदक पर जानलेवा हमले करने के मामले में बिहार के विजय उर्फ बाल चन्द्र के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। 9 अप्रैल 2026 को शिल्पी मोदक के पिता अनिल चंद्र मोदक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि शिल्पी हर दिन की तरह 8 अप्रैल 2026 को भी बच्चों को कोचिंग क्लास करने के लिए आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाले गली में गई थी। रात को लगभग 8:30 बजे घर लौटने के दौरान रास्ते में आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाली गली में एक युवक पहले से घात लगाए बैठा था। उसने देखते ही शिल्पी पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब शिल्पी लहूलहान होकर जमीन पर गिर गई तो आसपास के लोगों ने उसे देखा और घटना की सूचना अनिल चंद्र मोदक को दी गई। लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहु...