शामली, अप्रैल 27 -- झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव ओदरी में एक युवक ने युवती पर चाकुओं से हमला करने के बाद घर आकर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। युवती को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है, जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामला प्रेसप्रसंग का मान रही है। रविवार की दोपहर को गांव ओदरी निवासी नसीम पड़ोसी युवती के घर में घुस गया किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वहां युवती का नसीम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- पालकोट में प्रेम-प्रसंग में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान इस पर नसीम ने गुस्से में आकर चाकू युवती के पेट में घोप दिया। बताया जा रहा है कि युवती चाकू लगे घायल अवस्था में घर से भागी और सड़क पर गिर गयी। आसपास के लोग भी एकत्रित ह...